फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इंडियन बैंक की लूकरगंज शाखा में देर रात लगी आग, मची अफरातफरी

Mon, 09 May 2022 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लूकरगंज मछलीमंडी के पास विशाल के मकान में इंडियन बैंक की शाखा है। रविवार को बैंक बंद था। देर रात बैंक की शाखा से धुआं उठने से खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायरब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में इंडियन बैंक की लूकरगंज शाखा में रविवार देर रात आग लग गई। बैंक परिसर से धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायरब्रिगेड और पुलिस पहुंच गई। प्रथम तल पर स्थित बैंक पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। त्वरित सूचना मिलने के चलते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बैंक के कागजात और कैश सुरक्षित हैं।

विज्ञापन



लूकरगंज मछलीमंडी के पास विशाल के मकान में इंडियन बैंक की शाखा है। रविवार को बैंक बंद था। देर रात बैंक की शाखा से धुआं उठने से खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। तत्काल मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के चलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।


मौके पर पहुंचे बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर निदा जैदी ने बताया कि आग से कैश पूरी तरह से सुरक्षित है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ सिविल लाइन नागेंद्र प्रसाद द्विेदी ने बताया कि सूचना पर टीम ने त्वरित गति से मौके पर पहुंचकर प्रथम तल पर स्थित बैंक को चारों तरफ से पानी की पाइप लाइन बिछाकर आग पर काबू पाया गया। घटना के चलते मौके पर अफरातफरी मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें