माघ मेला 2024 : माघ मेले की चल रही तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला।
मेला प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार से निर्धारित तिथियों के अनुसार ही संस्थाओं को भूमि आवंटित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, जिन संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी है, उन्हें सुविधा पर्ची जारी की जा रही है। इसी के साथ आचार्यवाड़ा, दंडीबाड़ा और खाक चौक में संतों के गेट और टिनघेरा के साथ टेंट लगने लगे हैं।
सीएम के आगमन की व्यस्तता की वजह से बृहस्पतिवार को भूमि आवंटन स्थगित करना पड़ा। इस तिथि पर जिन संस्थाओं को भूमि आवंटित की जानी थी, उन्हें अब 31 दिसंबर को भूमि प्रदान की जाएगी। आवंटन की शेष तिथियां यथावत हैं। - दयानंद प्रसाद, प्रभारी मेलाधिकारी।
तीन दिन में पूरे करने होंगे मेले के अधूरे काम, उड़ी नींद
माघ मेले की तैयारियां पूरी करने के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। ऐसे में मेला प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। कटान की समस्या के बीच मैन पावर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सीएम को रिपोर्ट भेजी जा सके। मेले की तैयारियों को 31 दिसंबर फिनिशिंग टच देना है।