फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मौका देगी तो सरहद के लिए खून बहाएंगे किन्नर: स्वामी लक्ष्मी नारायण

Wed, 27 Feb 2019 01:51 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

किन्नर अखाडे़ ने आतंकी अड्डों पर हवाई हमले के बाद किन्नर संतों की बैठक में इस कार्रवाई का स्वागत किया। अखाड़े के आचार्य महामंडेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह कारवाई आतंकियों के सफाए तक जारी रहनी चाहिए। दुश्मन के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वह दोबारा पुलवामा जैसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।

विज्ञापन


आचार्य महामंडेश्वर ने कहा कि इस कारवाई को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। यह एक ऐसा वक्त है कि जब देश के हर आदमी का खून खौला है। हमारे देश के 42 जवान सीमा पर शहीद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि समाज में तिरस्कृत जीवन जी रहे किन्नरों की बटालियन बनाकर सीमा पर लड़ने के लिये भेज दिया जाए। हम लोग आखिरी सांस तक देश की सीमा पर लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर किन्नर अखाडे़ की महामंडलेश्वर कामिनी, पुष्पा माई, मयूरी, संजना, पवित्रा, कमल,  पायल रक्षा सहित कई संत उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें