कोहडौर थाने के मकूनपुर बाजार में दुुकान में चोरी के बाद टूटे शटर को उठाता दुकानदार।
- फोटो : PRATAPGARH
तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। जबकि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर बैंक की सुरक्षा में दो गार्ड मुस्तैद थे। चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर बाजार में कृष्ण कुमार तिवारी निवासी तिवारीपुर खुर्द ने आटो पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात चोर शटर का ताला तोड़कर 45 सौ रुपये व दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। बगल में मोनू शर्मा निवासी परसुरामपुर की सैलून की दुकान का भी शटर तोड़कर चोर तीन हजार रुपये समेट ले गए।
बाजार के ही लाखीपुर निवासी मनीराम की हार्डवेयर की दुकान है। उसके शटर का ताला तोड़कर चोर 6 हजार रुपये और आठ बाल्टी पेंट, मोबिल समेत लाखों का सामान उठा ले गए।
जबकि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। बुधवार की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। लापरवाह होमगार्डों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने कमांडेंट को पत्र भेजा है।
कोहडौर थाने के मकूनपुर बाजार में चोरी के बाद व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH