फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में घूसखोरी पर इंस्पेक्टर कैंट सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाने में एफआईआर की कापी देने और प्रार्थनापत्र पर मुहर लगाने के नाम पर पैसे मांगने के मामले में एसएसपी ने बुधवार को इंस्पेक्टर कैंट संजय द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया। दो होमगार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले एसएसपी से शिकायत की गई थी कि कैंट थाने में एफआईआर लिखने के बाद उसकी कापी देने के लिए पांच सौ रुपये मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रार्थनापत्रों पर मुहर लगाने के लिए भी दो सौ रुपये लिए जा रहे हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को दो होमगार्डों हेमनारायण निवासी कौशाम्बी व अजय कुमार पांडेय निवासी करछना के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट संजय द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया और जन सुनवाई के लिए जिन दो महिला सिपाहियों की नियुक्ति हुई थी, उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें