दरअसल पिछले दिनों आला पुलिस अधिकारियों केसाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सीएम ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने प्रयागराज में माफिया केखिलाफ हुई जब्तीकरण/कुर्की की कार्रवाई को नाकाफी बताया था। दरअसल अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त या कुर्क करने केमामले में प्रयागराज वाराणसी, बरेली लखनऊ व मेरठ से पीछे है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यहां महज अब तक 42.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क या जब्त की गई है। सीएम की ओर से असंतोष जताए जाने केबाद से पुलिस अफसरों केहोश उड़े हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अब माफिया केखिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का फिर से ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है। साथ ही संबंधित थानोें केप्रभारियों को भी कहा गया है कि वह अपने थाने से संबंधित अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करें। गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्तियों को खोजें और उनकेजब्तीकरण केलिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजें।
अतीक गैंग केइन सदस्यों पर होनी है कार्रवाई
आबिद, खालिद अजीम उर्फ अशरफ, फरहान, जावेद, एजाज अख्तर,शेरू, मुन्ना, पप्पू, फैसल,आसिफ, जुल्फेकार उर्फ तोता
इनके खिलाफ मिल चुकी है अनुमति
माजिद, अकबर, अबूबकर
- माफिया पर कार्रवाई को और तेज करने केनिर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि जहां भी कार्रवाई लंबित है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन प्रयागराज