एक्टू, सीटू समेत अन्य दलों के नेता हुए एकजुट, दिया ज्ञापन
प्रयागराज। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेसेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध करते हुए बुधवार को रैली निकालने के बाद उप श्रमायुक्त कार्यालय पर धरना दिया। डिप्टी लेबर कमिश्नर (डीएलसी) को केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर दवा प्रतिनिधियों के साथ एक्टू, सीटू समेत अन्य वाम दलों के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।
श्रमायुक्त कार्यालय पर धरना स्थल पर सभा को संबोधित अध्यक्षता करते हुए अश्विन बजाज ने श्रम कानूनों में बदलाव के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने कहाकि बदलावों के गंभीर परिणाम होंगे, जो श्रमिक हित में नहीं हैं। आलोक तिवारी और मोहन सिंह ने भी संशोधन की आलोचना की। आनंद, अनूप, शशांक, प्रवीण मिश्रा की मौजूदगी में ज्ञापन की प्रतियां वितरित की गईं। एलआईसी एवं जन आंदोलन के नेता अविनाश मिश्रा, सीटू नेता हरिश्चंद्र द्विवेदी ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन आशुतोष त्रिपाठी ने किया।