फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा और ब्लैक हॉक कमांडो के पहरे में महाकुंभ

Sat, 09 Feb 2013 02:12 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर देश-दुनिया से उमड़ रही करोड़ों स्नानार्थियों तथा सैलानियों की हिफाजत के लिए महाकुंभ मेले की किले की तरह घेराबंदी कर दी गई। मेले के भीतर पहुंचने के सभी संभावित रास्तों पर हथियारबंद कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। पानी और पुल पर भी सेना और पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान निगाह रख रहे हैं। हवा में भी सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए निगरानी हो रही है।  
विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था के साथ एटीएस, एसटीएफ, इंटेलीजेंस के भी आईजी ने अपनी टीम के साथ कुंभ मेले में डेरा डाल दिया है। सीसीटीवी के जरिए भी मेले में चप्पे-चप्पे की निगरानी हो रही है। महाकुंभ मेले में सुरक्षा की कमान संभाल रहे अफसरों के लिए मौनी अमावस्या किसी चुनौती से कम नहीं है।

कई दिन से मौनी अमावस्या पर सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार हो रही थी। तीन करोड़ से ज्यादा स्नानार्थियों के आने की संभावना के चलते कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को एडीजी कानून-व्यवस्था अरुण कुमार ने आकर सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले ली। उन्होंने आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत सभी सुरक्षा बलों के कमांडरों के साथ सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर से मेले में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड के 150 ब्लैक हॉक कमांडो की टुकड़ियां मुस्तैद हो गईं। सीआरपीएफ और आईटीबीपी के भी 30-30 कोबरा कमांडों की सक्रियता बढ़ गई। 19 डॉग स्क्वॉयड और छह बम निरोधक दस्तों के साथ पुलिस तथा पैरा मिलेट्री फोर्स की टीम ने सभी अखाड़ों और अहम शिविरों में जांच की।

एलआईयू, आईबी, स्टेट इंटेलीजेंस के सैकड़ों गुप्तचर मेले में टोह ले रहे हैं। 65 सीसीटीवी कैमरों और 37 कंट्रोल वॉच टॉवरों के जरिए मेले में आने-जाने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए संगम घाट के पास पीएसी की छह फ्लड कंपनी और राष्ट्रीय आपदा राहत बल की एक कंपनी तैनात कर दी गई है। मेले में रैपिड एक्शन फोर्स की दो, बीएसएफ की तीन, सीआरपीएफ की आठ, आईटीबीपी की 10, सीमा सुरक्षा बल की छह कंपनी तैनात हैं।

छह राज्यों से आए 12 और स्पॉटर्स
महाकुंभ पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए आतंकवादियों को पहचानने में माहिर स्पॉर्ट्स की तैनाती की गई है। मौनी अमावस्या पर केरल, हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से 12 और स्पॉर्ट्स को बुला लिया गया है। इन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई जा रही है।

कमांडों के हवाले हो गए सभी पुल
शहर के सभी चार पुलों पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की तैनाती कर दी गई है। नए और पुराने यमुना पुल, शास्त्री पुल, फाफामऊ पुल पर बीएसएफ के जवान सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था भी देख रहे हैं। सोमेश्वर महादेव मंदिर और नैनी की तरफ पुलिस और सेना की क्विक रिएक्शन टीम मुस्तैद हो गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें