फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदौरी से अगवा हुए युवक का सुराग नहीं, तीन उठाए गए

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित मेंहदौरी कालोनी से बृहस्पतिवार रात अगवा हुए गोरे यादव का सुराग नहीं मिल सका है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले को पंकज पासी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में पुलिस के माथे पर भी बल पड़ गया है। क्योंकि अपहरण के बाद ही गोरे का मोबाइल स्विच आफ हो गया। जिससे उसकी लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है। माना जा रहा है कि अपहर्ताओं को मोबाइल के जरिए पकड़े जाने का डर था। युवक का सुराग न लगने से घरवालों को भी अनहोनी की चिंता सताने लगी है। पिता ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जोंधवल के पंकज पासी को अगवा कर मार डाला गया था। मामले को लेकर कई दिनों तक हंगामा हुआ। आरोपी शशिकांत यादव के घर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। इसके बाद माहौल ठंडा हुआ। लेकिन पंकज पासी पक्ष से हत्या का बदला लेने की अफवाह उड़ती रही। पकंज पासी भी शातिर अपराधियों में गिना जाता था। दूध का धंधा करने वाला पुजारी यादव उर्फ शिवबाबू (20) शशिकांत यादव का पड़ोसी है। दोनों परिवार में काफी घनिष्ठता है। रात में गंगा दर्शन कालोनी में गोरे दूध बांटने के बाद घूमने निकला था। अचानक टवेरा सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया लेकिन किसी भी हिम्मत उसे बचाने की नहीं हुई। एसओ बीके सिंह ने बताया कि पिता ने अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अजय सिंह ने बताया कि अपहरण के कुछ देर बाद ही गोरे का मोबाइल बंद कर दिया गया। ऐसे में लोकेशन नहीं मिल पाई है। प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें