फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में तीन विभागों को मिले 119 करोड़

Wed, 04 Jul 2018 01:50 AM IST
इलाहाबाद, अमर उजाला
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019
विज्ञापन
कुंभ के अंतर्गत तीन विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी देने के साथ 119 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में लेजर लाइट शो, यमुनापुल के सौंदर्यीकरण आदि प्रस्तावों को औपचारिक मंजूरी मिल गई। मुख्य सचिव ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण के तीन नए प्रस्तावों को भी स्वीकृति दे दी। अनूप चंद्र पांडेय के मुख्य सचिव बनने के बाद कुंभ की पहली बैठक थी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कुंभ के अंतर्गत शुरू सभी 390 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। 30 कार्यों की प्रगति काफी धीमी थी। उन्होंने इन कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी। साथ में निर्देश दिया कि सभी कार्य अक्तूबर तक पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने थर्ड पार्टी जांच के भी निर्देश दिए। बैठक में सूचना विभाग के प्रस्तावों के लिए 50 करोड़, संस्कृति के लिए 45 करोड़ तथा पर्यटन विभाग के लिए 24 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पर्यटन विभाग इस राशि से लेजर लाइट शो, यमुना पुल के सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराएगा। मेला क्षेत्र के अलावा शहर में भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये सभी काम संस्कृति विभाग कराएगा। सूचना विभाग 50 करोड़ रुपये से वैश्विक स्तर पर कुंभ का प्रचार-प्रसार करेगा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि सभी प्रस्तावों पर बिंदुवार चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने समय से काम पूरा करने और गुणवत्ता पर ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक में मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाई समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें