कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 21 फरवरी को प्रयागराज आने की चर्चा है। इस दौरान वह संगम में डुबकी लगा सकती हैं। कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुंभ आगमन से पहले वह यहां आ सकती हैं, लेकिन उनके दौरे की अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि अभी उनके पूर्वांचल दौरे की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि अभी अहमदाबाद में होने वाली ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक की तैयारी हो रही है।
दिल्ली में भी संगठनात्मक कार्यक्रमों में प्रियंका गांधी की व्यस्तता चल रही है। ऐसे में उनके प्रयागराज आगमन को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने 21 को उनके प्रयागराज दौरे की पुष्टि नहीं की।