फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: सूबेदारगंज से आगरा फोर्ट के लिए आज चलेगी कुंभ स्पेशल

Sun, 03 Mar 2019 12:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले के आखिरी स्नान पर्व के मौके पर रेलवे ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से आगरा फोर्ट के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी है। सूबेदारगंज और आगरा फोर्ट दोनों ही स्थानों से स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार तीन मार्च को होगा।

विज्ञापन


सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन संख्या 04125 शाम सात बजे चलेगी। इसका फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, यमुना ब्रिज में ठहराव रहेगा। चार मार्च की सुबह 4.40 बजे कुंभ स्पेशल आगरा फोर्ट पहुंच जाएगी। इसी तरह आगरा फोर्ट से स्पेशल ट्रेन रविवार की सुबह 5.45 बजे चलेगी।

जो जमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, फफूंद, झीझंक, कानपुर सेंट्रल, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू रेलवे स्टेशन रुकते हुए दिन में तीन बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुचेंगी। 20 कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के 11, एसी थ्री के दो, एसी टू का एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें