कुंभ मेले से अखाड़ों और कल्पवासियों के विदा होने के बावजूद संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जुटना जारी है। बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के तुलसी मार्ग स्थित शिविर में अरुणाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नाबम रिबिया और उत्तर प्रदेश के जल संसाधन, वन और सहकारिता राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित कई सांसदों ने पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही याज्ञिक अनुष्ठान में आहुतियां डालकर सर्वमंगल का आशीष लिया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उनसे विविध विषयों पर चर्चा भी की। आरंभ में उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।