फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हरित महाकुंभ की साक्षी बनी कुंभ नगरी, लगाए गए 71 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ नगरी रविवार को हरित महाकुंभ की साक्षी बनी। प्रयागराज में 71 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए मां के समान ईश्वर का अनमोल उपहार है।
विज्ञापन

प्रयागराज में 70 जगहों पर पौधरोपण किया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डीएफओ अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में इस महायज्ञ में 71,05,300 पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया था। शहर से लेकर गांव के खेत और हर वन क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया जिसमें रविवार को 71,63,737 पौधे रोपे गए। इस तरह अब तक वर्षाकाल में 83.26 लाख पौधों का रोपण हो चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, डीएम मनीष कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार सोनकर समेत गंगा टास्क फोर्स, वन विभाग, एनसीसी, भारत स्काउट एवं गाइड, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
थीम आधारित वनों को प्राथमिकता
डीएफओ के मुताबिक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े-बड़े क्षेत्रों का चयन कर उनमें मिशन छाया, वंदेमातरम वाटिका, महर्षि चरक औषधि वाटिका, रामराज्य वन, कपिवन, समृद्धि वन, ऊर्जा वन, एक्सप्रेस वे, अविरल धारा, सहजन भंडारा, आम भंडारा, भाई-बहन पौधरोपण आदि थीमों पर आधारित पौधाें का रोपण किया गया।
प्रयागराज के हरित आवरण में 39 किमी की बढ़ोतरी
फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में 2017 से 2023 तक हरित आवरण में 39.33 किमी की बढ़ोतरी हुई है। डीएफओ प्रयागराज अरविंद कुमार का कहना है कि जिले में इस समय हरित आवरण 169 वर्ग किमी है जिसे बढ़ाने में इस बार का पौधारोपण सहायक होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें