फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम पर हर खंभे के पास 2 दर्जन सुरक्षाकर्मी की तैनाती, 500 से अधिक दरोगा-सिपाही सादे भेष में तैनात

Sun, 03 Feb 2019 08:49 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Security in Kumbh
विज्ञापन

संगम को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया है। प्रत्येक बिजली के खंभों के इर्द गिर्द तकरीबन दो दर्जन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस टीम में यूपी पुलिस, पीएसी, महिला पुलिसकर्मी और सीपीएमएफ के जवान शामिल रहेंगे। रविवार को संगम क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


ऑपरेशन स्वीप के तहत कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पर्व के लिए सादे वेष मेंं पांच सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती गई है। आईबी, स्टेट इंटेलिजेंस और एलआईयू के जवान आज से तैनात हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ के बीच आज ही मौनी अमावस्या के स्नान का रिहर्सल किया गया। 


संगम पर तकरीबन पांच हजार पुलिसकर्मियोंं की तैनाती की गई है। संगम पर तैनाती के लिए इस बार बिजली के खंभों को पिकेट का रूप दिया गया है। प्रत्येक खंभे की नंबरिंग है। सभी खंभों के पास दो दर्जन सिपाहियों की टीम को तैनात किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस टीम में सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवानों को भी रखा गया है। खंभों की औसतन दूरी 20 से तीस मीटर है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगम पर हर एक मीटर पर औसतन दो सिपाहियों की तैनाती हुई है।
विज्ञापन


एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि संगम को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया है। रविवार को एहतियानत पूरे संगम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अवैध रूप से दुकान लगाए लोगों को हटा दिया गया। अखाड़ों के शाही स्नान के लिए बनाए गए पूरे रूट पर बेरीकेडिंग के इर्द गिर्द पुलिस वालों को तैनात किया गया है। अखाड़े से लेकर संगम तक फोर्स की तैनाती की गई है। बेरीकेडिंग के दोनोंं ओर पुलिस वाले रहेंगे।

 
विज्ञापन

संगम पर जल में 19 कंट्रोल रूम शुरू 

शाही स्नान वाले रूट से कुछ दूर पर आम स्नानार्थियों को स्नान कर दिया जाएगा। अमावस्या के पर्व पर जितनी फोर्स की तैनाती हुई है, सभी का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। कहीं कुछ समस्या हुई तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों की जगह दूसरे पुलिस वालों को तैनात कर दिया गया। सीपीएमएफ, पीएसी, बाढ़ राहत दल, एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। खुफिया विभाग भी एलर्ट पर है। संगम पर बीडीडीएस और एएस चेक टीम स्नान खत्म होने तक मौजूद रहेगी। 

कुंभ नगर। संगम पर जल में 16 छोटे और 3 बड़े कंट्रोल रूम रविवार से शुरू हो गए। प्रत्येक कंट्रोल रूम में डाक्टर, गोताखोर, डूबने से बचाने के सामान और  प्राथमिक उपचार के सामान रखे गए हैं। 

हेलीकाप्टर से सेना ने निगरानी शुरू, अधिकारियों ने भी किया भ्रमण
कुंभ नगर। सेना ने रविवार से ही हेलीकाप्टर से निगरानी शुरू कर दी। सेना के हेलीकाप्टर ने सुबह से शाम तक मेला क्षेत्र के कई चक्कर लगाए। दूसरी ओर एडीजी, कमिश्नर और आईजी आदि ने भी पुलिस के हेलीकाप्टर से मेले का भ्रमण किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें