फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन भर की चिंताओं को कुंभ में उतार फेंके: श्री श्री रविशंकर

Sun, 03 Feb 2019 05:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लीविंग के प्रणेता श्री श्री गुरु रविशंकर ने शनिवार को देश- दुनिया से पहुंचे संतों-भक्तों को प्रसन्नता और खुशहाली के पथ पर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पवित्र संगम तट पर आए लोगों को जीवन भर की चिंता और उलझनों को उतार फेंकना चाहिए। इस त्रिवेणी तट से सारी बाधाओं से मुक्त होकर निकलें और उन्नति के पथ पर चलने की शुरुआत करें।

विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर सुबह अरैल स्थित परमार्थ निकेतन के योग कुंभ में पहुंचे। यहां उन्होंने चिदानंद मुनि और बाबा रामदेव की मौजूदगी श्रद्धालुओं को सूक्ष्म योग का अभ्यास कराया। निरोगी काया और खुशहाल जीवन के टिप्स दिए। इसके बाद श्री श्री गुरु रविशंकर सेक्टर-13 स्थित आर्ट ऑफ लीविंग के अपने शिविर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुयायियों ने उनका स्वागत किया।

गुरु रविशंकर ने अपने संदेश में कहा कि कुंभ में सारी चिंताओं को छोड़कर मुक्त होने का यह सबसे बड़ा अवसर है। उलझनों से खाली होकर घर जाओ। हर मुश्किल, हर बाधा से पार मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि परमात्मा को याद करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद श्री श्री ने अखाड़ों में पहुंचकर संतों से मुलाकात की। फिर, अरैल में गुरुशरणानंद महाराज के शिविर में आयोजित भागवत कथा में पहुंचे। शाम को वह जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद के शिविर में पहुंचे। रविवार की सुबह वह वहां योगाभ्यास कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें