पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बुधवार को कुंभ मेला क्षेत्र में अक्षयवट पातालपुरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इससे पहले उन्होंने सेक्टर 15 स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में आचार्य शांतनु से मुलाकात कर कार्यक्रमों की जानकारी ली।
दोपहर बाद करीब 2.30 बजे पातालपुरी मंदिर पहुंचे राजा भैया को मुख्य पुजारी रविंद्रनाथ योगेश्वर योगी ने दर्शन पूजन कराया। पुजारी ने उन्हें मूल अक्षयवट के पूजन का अधिकार न मिलने की बात कही। राजा भैया ने इस बारे में सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि धर्म-श्रद्धा के मामलों में भेदभाव ठीक नहीं है। आचार्य शांतनु भी उनके साथ रहे। वह संगम नोज तक भी गए लेकिन स्नान नहीं किया। राजा भैया ने कहा कि एक फरवरी को कुंभ क्षेत्र में फिर आएंगे और चार तक रहेंगे। एक फरवरी को वह संगम में डुबकी भी लगाएंगे।