फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: 200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे ने बनाया रिकार्ड

Wed, 06 Feb 2019 10:50 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अवसर जहां एक ओर प्रयागराज विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर बन गया तो वहीं रेलवे ने भी महज 48 घंटे में 200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाकर एक रिकार्ड बना लिया। अमावस्या के दिन चार फरवरी की रात 12 बजे तक 121 स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हुआ तो वहीं पांच फरवरी को भी 103 ट्रेनें रात आठ बजे संचालित की जा चुकी थी।

विज्ञापन


इस तरह से महज दो दिन में ही शहर से 224 स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे ने किया। इस दौरान रोडवेज की ओर से भी 6000 से ज्यादा बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की गई। इन दो दिनों में लाखों यात्रियों ने ट्रेनों और बसों के माध्यम से अपने गंतव्य का सफर पूरा किया।

अब तक हुए तमाम कुंभ में पहला मौका था कि जब रेलवे ने पूर्व में ही अपनी तकरीबन 50 फीसदी स्पेशल ट्रेनों को समय सारिणी के हिसाब से संचालित किया। दो दिन में कुल 104 ट्रेनें पूर्व में घोषित समय सारिणी के हिसाब से चलाई गई। बाकी ट्रेनों का संचालन भीड़ के हिसाब से किया गया। इस दौरान सर्वाधिक 137 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित की गई।

विज्ञापन

mauni amavasya
इसके बाद 49 ट्रेनों का आवागमन पूर्वोत्तर रेलवे और 37 का उत्तर रेलवे ने किया। मंगलवार को एनसीआर ने 67, एनआर और एनईआर ने 18-18 ट्रेेनें विभिन्न स्थानों के लिए संचालित की। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय ने बताया कि दो दिन के अंदर सिर्फ 200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का आवागमन अपने आप में एक रिकार्ड है।

उन्होंने बताया कि बुधवार छह फरवरी को भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उधर यूपी रोडवेज ने भी दो दिन के अंदर 12 हजार से ज्यादा बसों का संचालन कर रिकार्ड बनाया। क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव की माने तो मंगलवार को 6000 से बसें विभिन्न रूटों के लिए संचालित की गई। जबकि अमावस्या के दिन साढ़े छह हजार से ज्यादा बसों का संचालन विभिन्न स्थानों के लिए हुआ।

अमावस्या के अगले दिन मंगलवार को भी रेल, सड़क ही नहीं, हवाई मार्ग से भी जाने वाले लोगों की संख्या अच्छी रही। राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार को प्रयागराज से वहां के लिए एयर इंडिया ने दो और स्पाइस जेट ने एक विमान चलाया। तीनों ही विमान फुल गए। इस दौरान दोनों ही कंपनियों का अधिकतम किराया का आंकड़ा लंबे समय बाद 20 हजार रुपये को पार कर गया।
विज्ञापन

20 हजार रुपये से ज्यादा का रहा दिल्ली का हवाई टिकट

जेट एयरवेज
कुंभ शुरू होने के बाद से प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली सभी फ्लाइटें फुल चल रही हैं। अमावस्या के अगले दिन सुबह वेबसाइट में बम्हरौली एयरपोर्ट दिल्ली के लिए स्पाइस जेट और एयर इंडिया में किराया 20 हजार रुपये दर्शाया जा रहा था। छह फरवरी का भी किराया 18 हजार से ज्यादा का रहा। इसी तरह नागपुर और इंदौर के लिए जेट एयरवेज का किराया दस हजार रुपये के आसपास रहा।

बंगलूरू के लिए बुधवार का किराया इंडिगो की वेबसाइट में 16 हजार से ज्यादा का दर्शाया जा रहा था। उधर एयरपोर्ट प्रशासन ने नए सिविल टर्मिनल से जनवरी माह के यात्रियों के आंकड़े जारी किए। बीते एक वर्ष में यहां हवाई यात्रियों की संख्या दस गुना हो गई।

पिछले वर्ष जनवरी में तीन हजार के आसपास यात्रियों ने हवाई सफर किया था जो इस बार जनवरी 2019 में 31500 यात्री हो गया। एयरपोर्ट  निदेशक सुनील यादव ने बताया कि प्रयागराज में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें