यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। प्रदेश भर के 26515 विद्यालयों की परीक्षा के लिए 8354 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा सात से 28 फरवरी एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से दो मार्च के बीच होगी। परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित होंगे।
बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक नकल की कोशिश पर परीक्षा केंद्र पर डिबार की कार्रवाई की जाएगी। हाईस्कूल में 3195603 तथा इंटरमीडिएट में 2611319 (कुल 5806922 परीक्षार्थी) भाग लेंगे। बोर्ड सचिव ने बताया कि अबकी बार प्रदेश के सभी जिलों में कोडिंग वाली उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग की जाएंगी।
9.15 लाख परीक्षार्थी कम हो गए
यूपी बोर्ड की 2019 की परीक्षा में 2018 की अपेक्षा 915846 परीक्षार्थी कम हो गए। बोर्ड की 2018 की परीक्षा में कुल 6722768 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जांच के बाद 83500 परीक्षार्थी योग्य नहीं पाए गए। इसके बाद 2018 की परीक्षा में अंतिम रूप से 6639268 परीक्षार्थी शामिल हुए।
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर
कुल विद्यालय- 26515
कुल परीक्षा केंद्र- 8354
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-3195603
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-2611319
कुल परीक्षाथी - 5806922
संवेदनशील- 1314
अति संवेदनशील- 448
प्रयागराज बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-116121
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-108427
कुल परीक्षार्थी-224548
कुल परीक्षा केन्द्र-313
सचल दल- नौ दल
संवेदनशील- 61
अति संवेदनशील- 24
सात को हाईस्कूल संगीत गायन, इंटर मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र की परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को शुरू हो रही परीक्षा के पहले दिन प्रात: आठ बजे से हाईस्कूल में संगीत गायन जबकि इंटरमीडिएट में पहली पाली प्रात: आठ से काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई प्रथम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली सायं दो बजे से संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।