फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: संगम नगरी की दिव्यता देखने पहुंचे पाकिस्तानी सांसद रमेश कुमार, जमकर की तारीफ

Fri, 22 Feb 2019 07:20 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ramesh kumar bankwani
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले को लेकर अभी तनाव बना हुआ है। इसी बीच पाकिस्तानी सांसद रमेश कुमार वांकवानी शुक्रवार को कुंभ की आभा देखने प्रयागराज पहुंचे। रमेश कुमार ने बताया कि "जिस तरह से इस बार अनुशासन के साथ कुंभ का आयोजन किया गया है, उसके लिए मैं भारत सरकार को बधाई देना चाहता हूं। मैं पहले भी कई बार यहां आया हूं लेकिन इस बार मुझे सरकार ने स्वयं न्यौता भेजकर बुलाया है जिसके लिए मैं आभारी हूं।

विज्ञापन



पाकिस्तानी सांसद कुंभ के दिव्यता की जमकर तारीफ की। बता दें कि रमेश कुमार पाकिस्तान की मौजूदा सत्ता पर काबिज इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य हैं। पाकिस्तानी सांसद ने कहा कि 'कल मैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पीएम नरेंद्र मोदी से मिलूंगा। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि हमें शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पाकिस्तान सरकार भी चाहती है कि दोनों देशों के बीच का गतिरोध खत्म हो।'

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला उस वक्त किया गया था जब 78 वाहनों में सीआरपीएफ के 2500 से अधिक जवानों का दस्ता गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दस्ते में फिदायीन हमला कर दिया था। इस हमले के बाद देशभर के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और लोग इस हमले का बदला लेने की बात कर रहे हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है और इसी को लेकर दोनों देशों में गतिरोध बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें