प्रयागराज शहर से 10 किमी दूर थरवई थाना क्षेत्र के 40 नम्बर गोमती इलाके के पास वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। रेलवे लाइन पार करते समय साइकिल सवार मजदूर वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान विजय लाल उम्र 40 वर्ष के रूप में की गयी है। वह हालिया लालगंज मिर्जापुर का निवासी है।