जूूना अखाड़े ने आजमगढ़ निवासी कन्हैया को अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया है। कन्हैया वाल्मीकि समाज से हैं। अखाड़े ने उन्हें बिना किसी संकोच के अपने साथ जोड़ा। जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी का कहना है कि जूना अखाड़ा ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए उदाहरण पेश किया है। शिवानंद गिरी को पहले शिव गिरि नाम दिया गया था। इस बार कुंभ में उनका अभिषेक किए जाने के बाद उनको स्वामी शिवानंद गिरी नाम दिया गया है।
सभी जातियों को जोड़ने के लिए फरवरी में होगा मंथन
शंकराचार्य ट्रस्ट बंगलौर की तरफ से कुंभ में 2 से 4 फरवरी के बीच सनातन मंथन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जातियों के बीच दूरी मिटाना है। शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर के संत, विद्वान, वैज्ञानिक आमंत्रित किए गए हैं। समापन के दिन प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों को भी बुलाया जाएगा, ताकि यह संदेश एक साथ सभी तक पहुंचे।