फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: शार्ट सर्किट से पंडाल में लगी आग, जानमाल की नहींं हुई क्षति 

Thu, 07 Feb 2019 06:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
File Photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ मेले में एक बड़ी घटना होने से बच गई। यहां गुरुवार शाम को एक पंडाल में आग लग गई। आग पर तुंरत काबू कर लिया गया। मेले में सेक्टर 16 स्थित अखिल भारतीय  श्री पंच तेरह भाई खालसा में शार्ट सर्किट से फूस की झोपड़ी में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


हादसे मेंं झोपड़ी कुछ ही देर मेंं जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि झोपड़ी में आग की सूचना पर पास में ही मौजूद गाड़ी तुरंत पहुंच गई जिससे आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मंगलवार को नाथ संप्रदाय के टैंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग के कारएा 2 टेंट जलकर खाक हो गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें