कुंभ की भव्यता देखने के लिए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव गुरुवार को प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने यहां आकर संगम स्नान किया और अक्षयवट का दर्शन किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की।
अपर्णा यादव ने 'आए कैलाशा' एल्बम लांच किया
कुंभ नगर। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव ने गुरुवार को पंच अग्नि अखाड़े के स्वामी कैलाशानंद ब्रम्हचारी के आश्रम में उदित नारायण द्वारा गाए गए एल्बम 'आए कैलाशा' एल्बम लांच किया।
एल्बम में उदित नारायण के साथ एसपी प्रोटोकाल अरविंद मिश्रा की पत्नी मेनका मिश्रा और गायककार दुष्यंत ने अपनी आवाज से संवारा है। एल्बम के गीत स्वामी कैलाशानंद ने लिखे हैं। इसमें कुंभ के महात्म और श्रद्धालुओंं के बारे में बताया गया है। इस अवसर पर उत्तराखंड से कुंभ आए पुलिस के जवानों और अधिकारियों को बुलाया गया था।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अखाड़ा परिषद के आमंत्रण पर कुंभ मेला पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई थी। पवित्र त्रिवेणी की पूजा के बाद उन्होंने बड़े हनुमान के दर्शन किए थे। इससे पहले निरंजनी अखाड़े के शिविर में उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज से मुलाकात की थी।