खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और अखिल भारतीय खादी एवं ग्रामोदय आयोग की ओर से परेड मैदान में लगी राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बुधवार को खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनी में लगी कई स्टालों पर खादी के कई तरह के कलेक्शन देखने को मिले। जिसे लोंगो ने बड़ा ही पसंद किया और खरीददारी की। साथ ही प्रदर्शनी में आने वाले लोंगो के मनोरंजन के लिए कलाकार शिव प्रसाद व साथ कलाओं द्वारा बिरहा गीतों की मनोहारी प्रस्तुति की गई। जिसे सुन दर्शक झूृम उठे।