मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए लिए किए गए इंतजामों के चलते शहरियों की फजीहत हो रही है। जगह-जगह रास्ता ब्लॉक किए जाने, डायवर्जन से शहरी शनिवार को दिन भर परेशान रहे। कई राहगीर पुलिस को कोसते भी सुने गए। उधर तमाम इंतजामों के बावूजद शनिवार को ही मेला के आसपास का इलाका भीषण जाम की गिरफ्त में रहा। मौनी अमावस्या के मद्देनजर पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत कई मार्गों पर डायवर्जन भी लागू किया गया है।
मेहमानों के भी वाहन पार्किंग में
थाने के बाहर घंटे भर खड़ा रखा परिवार को
उधर जगह-जगह पुलिस के खराब व्यवहार के चलते लोगों को परेशान भी होना पड़ा। नैनी में रहने वाला एक परिवार स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। इसी दौरान बालसन चौराहे पर जार्जटाउन पुलिस ने वाहन पकड़ लिया। आरोप था कि उस वाहन में ड्राइवर साइड पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस परिवार सहित वाहन को थाने लाई और बाहर खड़ा कर दिया। इस परिवार मेें एक 70 साल की वृद्ध महिला के साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी थे। घंटे भर तक लोग थाने के गेट पर खड़े रहे। इस दौरान घर के पुरुष सदस्य गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिसवालों ने एक नहीं सूनी। सूत्रों की मानें तो लेनदेन कर वाहन छोड़ने की तैयारी थी। इसी दौरान मीडिया के पहुंचने पर मामला अफसरों तक पहुंचा। इसके बाद आननफानन में जुर्माना काटकर वाहन छोड़ा गया।