फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मेला प्राधिकरण को सौंपा जा सकता है अकबर का किला, कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर

Tue, 29 Jan 2019 01:05 AM IST
देव कश्यप अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए जा सकते हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार की मंगलवार को कुंभनगर में होने वाली कैबिनेट की बैठक में अकबर के किले को सेना के कब्जे से मुक्त कराने का अहम प्रस्ताव लाया जा सकता है। कैबिनेट में किला समेत मूल अक्षयवट, सरस्वती कूप को प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सौंपने का प्रस्ताव लाए जाने के संकेत मिले हैं। 

विज्ञापन


करीब 450 साल बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए मूल अक्षयवट व सरस्वती कूप को प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सौंपने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव लाया जा सकता है। उच्चपदस्थ सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। बताया कि इसके लिए प्रशासन को पत्र बनाने के लिए कहा गया है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक के एजेंडे पर अफसरों ने गहन मंथन किया।

सरकार अकबर के किले को सेना के कब्जे से मुक्त कराकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण को हस्तांतरित कराने के एजेंडे पर विचार कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस किले में बंद मूल अक्षयवट को पहली बार आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है, लेकिन अब कोशिश हो रही है कि किले को हमेशा के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाए। यह तभी संभव हो सकेगा, जब किला सेना के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। सरकार चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठा सकती है। एक अफसर ने बताया कि अकबर के किले को सेना के कब्जे से मुक्त कराकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सौंपने का पत्र तैयार करने के लिए शासन की ओर से कहा गया है, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें