फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6650 लोगों की कोविड जांच, सेना के मेजर समेत 73 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
Kovid investigation of 6650 people, 73 new positives including army major
विज्ञापन
प्रयागराज। मंगलवार को 6650 लोगों की कोरोना जांच की गई। सेना के एक मेजर समेत 73 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि की गई। वहीं 44 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिले में अब तक 27983 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में कोविड के एक्टिव मरीज कम हो रहे हैं। जांच का दायरा बढ़ाने के बाद भी एक्टिव मरीजों की संख्या 798 पर सिमट आई है। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या कम हो रही हैं। मंगलवार को एसआरएन में 58, बेली अस्पताल में 38 और यूनाइटेड मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज में 17 मरीज भर्ती हैं।
डॉ ऋषि के मुताबिक संक्रमितों में हाईकोर्ट के एक अफसर, स्टैंडिंग कांउसिल, एक अधिवक्ता, एक्सिस बैंक सिविल ला इंस के डिप्टी मैनेजर, एसबीआई मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बहादुरपुर एसबीआई शाखा के एक लिपिक तथा एक प्राइमरी स्कूल शिक्षिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें