फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में कोरांव के वोटर रहे सबसे आगे

विज्ञापन
मतदाता - फोटो : PTI
विज्ञापन
शहर के दूर-दराज क्षेत्र में फैली कोरांव विधानसभा के मतदाता 2019 के लोकसभा चुनाव में अव्वल रहे। कोरांव के आदिवासी बहुल क्षेत्र में 56 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। कोरांव के मतदाताओं ने एक बार फिर से यह दिखाया कि वह जिले के सबसे जागरूक मतदाता हैं। कोरांव के कई मतदान केंद्रों पर दोपहर 12 बजे तक ही आधा मतदान हो गया था। शहर के सबसे पिछड़े और आदिवासी बहुल क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले कोरंाव के जागरूक मतदाताओं की सक्रियता का आलम यह था कि विधानसभा क्षेत्र के तरांव, शमलीपुर, कोहड़ारघाट, बसेहरा, मदरहा आदि मतदान केंद्रों पर दोपहर तक आधे वोटर्स ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। कोरांव में मतदान शुरू होने के साथ लगातार वोटर्स की सक्रियता बनी रही, दोपहर की तेज धूप और गर्मी के बीच भी हर बूथ पर मतदान लगातार होता रहा।
विज्ञापन


कोरांव विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश केंद्रों पर शांति पूर्वक मतदान होता रहा। बसहरा मतदान केंद्र पर दोपहर में एकदम सन्नाटा रहा। मतदान अभिकर्ताओं ने बीएलओ पर आरोप लगाया कि उसकी गलती से बड़ी संख्या में लोग मतदान से वंचित रह गए। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के मतदाता क्षेत्र के विकास, शौचालय, आवास आदि के नाम पर मतदान की बात करते मिले।
विज्ञापन


कब कितना हुआ मतदान
 समय               मतदान प्रतिशत
नौ बजे              नौ प्रतिशत
11 बजे             23 प्रतिशत
एक बजे            34 प्रतिशत
तीन बजे            39 प्रतिशत
पांच बजे           51 प्रतिशत
मतदान के अंत में   56 प्रतिशत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें