फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj airport : संगमनगरी से फिर शुरू होगी कोलकाता की उड़ान, पुणे के भी बढ़ेंगे फेरे 

Wed, 22 Jun 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में यह मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल ने इस संबंध में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को एक पत्र भी भेजा।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान एक बार फिर से शुरू होगी। निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा ही इसका संचालन किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज से पुणे के लिए चल रही फ्लाइट के भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रयागराज से कई अन्य शहरों के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो इसके लिए इंडिगो द्वारा ट्रैफिक लोड का सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, प्रयागराज से कोलकाता के बीच चल रही सीधी फ्लाइट का संचालन पिछले वर्ष ही बिना किसी सूचना के इंडिगो ने बंद कर दिया था। फ्लाइट बंद किए जाने की इंडिगो द्वारा वाजिब वजह भी नहीं बताई गई। साथ ही पुणे फ्लाइट के भी फेरे घटा दिए।


यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में यह मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल ने इस संबंध में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को एक पत्र भी भेजा। फिलहाल, अपनी मां रानी मित्रा की 100वीं सालगिरह के मौके पर प्रयागराज पहुंचे इंडिगो के वाइस प्रेसिडेंट असीम मित्रा  से जब कोलकाता और पुणे फ्लाइट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रयागराज से कोलकाता फ्लाइट का संचालन इंडिगो द्वारा एक बार फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यह सेवा इसी वर्ष शुरू की जाएगी।  पुणे फ्लाइट को लेकर उन्होंने कहा कि इसके फेरे भी सप्ताह में तीन की बजाय छह किए जा सकते हैं। हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के बारे में उन्होंने कहा कि अभी संबंधित रूट के ट्रैफिक लोड का सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें