फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गर्मी की शुरुआत में ही पस्त हुई कोहड़ार की बिजली

Tue, 10 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेदम होने लगी है। कोहड़ार बाजार में सोमवार सुबह से ही बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सुबह से ही लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे न तो पंखे चल रहे हैं और न ही पानी की मोटर। लो-वोल्टेज के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जलने का खतरा पैदा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि व्यापार पूरी तरह से ठप है, लेकिन विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फाॅल्ट की सूचना देने के लिए जब विभागीय कर्मचारियों को फोन किया गया, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मौके पर कोई भी लाइनमैन या जिम्मेदार कर्मचारी नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें