फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जैविक खेती अपनाने पर किसानों को किया गया जागरूक

Tue, 10 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना के तहत सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के बभनी हेटार स्थित प्रेमा गेस्ट हाउस में जैविक कृषक मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक सर्वेंद्र कुमार ने किसानों को जैविक खेती की तकनीक, इसके लाभ तथा रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में जैविक पद्धति अपनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन



इस दौरान लेखपाल प्रगति श्रीवास्तव और गोदाम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अमरजीत, शशि मोहन, चंद्र कुमार यादव, राम अवध, प्रवीण शुक्ल, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें