फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है किसान आंदोलन: केशव मौर्य

Thu, 03 Dec 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को कांग्रेस प्रायोजित आंदोलन बताया है। कहा कि कांग्रेस एवं अन्य सियासी दल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। केशव मौर्य ने कांग्रेस को जन्मजात  किसान विरोधी बताने के साथ ही धोखेबाज पार्टी भी बताया। कहा कि यूपी या फिर देश के अन्य राज्यों के किसान आंदोलित नहीं है। मैं खुद किसान का बेटा हूं और अच्छी तरह जानता हूं कि कृषि सुधार कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है। 
विज्ञापन


प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम ने किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कृषि सुधार कानून को लेकर लगातार किसानों को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन किसानों को यह बात भी पता है कि उनके बैंक खाते में साल में छह हजार केंद्र की मोदी सरकार ही पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। केंद्र सरकार ऐसा कृषि सुधार कानून लेकर आयी है जिससे किसानों की आमदनी बढ़े।

उन्होंने किसानों से अपील करी कि कांग्रेसियों के चक्कर में न पड़ें और धरना प्रदर्शन खत्म करें। डिप्टी सीएम ने यूपी के महोबा जिले में बोरवेल में गिरने एक बच्चे की हुई दर्दनाक मौत पर दुख जताने के साथ कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए किसान और बोरिंग कराने वाले लोग बोरवेल को कतई खुला न छोड़ें। ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। 

माघ मेले को कोरोना से मुक्त रखना बड़ी चुनौती 

संगम की रेती पर 14 जनवरी से आयोजित होने जा रहे माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच अनिवार्य किए जाने के प्रयागराज मेला प्राधिकरण के फैसले को डिप्टी सीएम ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि मेले को कोरोना के संक्रमण से मुक्त रखना बड़ा चुनौती है। ऐसे में यह जरूरी है कि कोविड की जांच रिपोर्ट लेकर ही लोग मेले में प्रवेश करें। 

फिल्म सिटी को लेकर उद्धव ठाकरे के पेट में क्यों हो रहा है दर्द 

डिप्टी सीएम ने नोएडा फिल्म सिटी को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर भी पलटवार किया। कहा कि  महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को बताना चाहता हूं कि मुंबई और उत्तर प्रदेश दोनों ही शिव सेना, कांग्रेस या एनसीपी की नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि आखिर नोएडा में फिल्म सिटी बनने से उद्धव ठाकरे के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा है कि नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना इसलिए की जा रही है, ताकि यूपी की प्रतिभाओं को फिल्मों और छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का बेहतर मंच मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें