फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लीजेंड स्टार प्रीमियर लीग में किरांव नाइटराइडर्स की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लीजेंड स्टार प्रीमियर लीग का तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले मुकाबले में किरांव नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हरिसेनगंज को हराया। वीरेंद्र कुमार मैन ऑफ द मैच और मोनू पटेल फाइटर ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में सनराइजर्स हरिसेनगंज ने आनापुर राॅयल्स को हराया। डॉ. राकेश मैन ऑफ द मैच और सोनू अली फाइटर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

तीसरे मैच में आनापुर राॅयल्स ने मलाका डेयरडेविल्स को हराया। टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक लगाने वाले रोहित शुक्ला मैन ऑफ द मैच और मनीष शुक्ला फाइटर ऑफ द मैच चुने गए। मैच के दौरान साजिद खान और अनवर सिद्दीकी ने कमेंट्री की। मैच के दौरान राहुल विश्वकर्मा, अंकुर विश्वकर्मा, अजय पोंटिंग, कृष्णा राजकुमार, छोटू, नंदे, बच्चू राज, लड्डू पटेल और तनवीर मौजूद रहे। टूर्नामेंट में क्रिकेट छोड़ चुके और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी मैदान में खेलते नजर आए। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें