टिकरी गांव की एक विवाहिता का शव बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
लक्ष्मी देवी (28) पुत्री विधि नारायण पांडे निवासी महासढी थाना ड्रामंडगंज मिर्जापुर की शादी 31 मई 2022 को थाना नवाबगंज टिकरी गांव निवासी पंकज पांडे से हुई थी। पंकज टेंपो चालक है। वह बृहस्पतिवार की शाम सास ने बहु को आवाज लगाई तो लेकिन लक्ष्मी बाहर नहीं निकली। इस दौरान मां-बेटे कमरे में देखा तो वह साड़ी के फंदे पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई प्रफुल्ल कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया है कि पति व ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर बहन को मार डाला। प्रफुल्ल कुमार की तहरीर पर पुलिस पति पंकज पांडे, देवर पिंटू पांडे, सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस दो लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया।