फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सराफा कारोबारियों की रेकी कर लूटने वाले गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने सराफा कारोबारियों को लूटने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। 50 हजार रुपये के इनामी बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को बुधवार को लखनऊ के ठाकुरगंज से पकड़ा गया। वह बहराइच के कैसरगंज में सराफा कारोबारी से लूट के मामले में वांछित था।
विज्ञापन

आरोपी घटना के बाद से लखनऊ के पारा के न्यू कुमार पुरम में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ के अनुसार, अप्रैल 2026 में कैसरगंज के एक सराफा कारोबारी के साथ लूट और छिनैती की वारदात हुई थी। इस मामले में कैसरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने पहले ही आरोपी के साथी बृजेश शुक्ला, शुभम तिवारी और सूरज तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरोह का सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं तब से फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सीओ एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने दोपहर 12:55 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के कुंभौरा गांव का निवासी है। उसका एक संगठित गिरोह है, जिसका वह सरगना है। गिरोह के सदस्य विशेष रूप से सराफा कारोबारियों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर वे लूट और छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे। कैसरगंज की घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ के पारा क्षेत्र में रहने लगा था।
एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई शहरों में कुल 41 मामले दर्ज हैं। इनमें बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और बाराबंकी जैसे जिले शामिल हैं। उस पर हत्या के प्रयास, अवैध असलहा रखने, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट-छिनैती और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बहराइच पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें