कर्नलगंज इलाके में नवजात बच्ची के जन्म लेते ही घरवालों ने मारकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को शव को नोंचते देखा तो पुलिस को सूचना दिया। शव मिलने की खबर से मोहल्ले में खलबली मची है।
कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो कपड़े में लिपटे नवजात बच्ची के शव को कुत्ते बुरी तरह नोंच चुके थे। आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई। लेकिन शव के बारे में मोहल्ले के लोग कुछ नहीं बता पाए। वहीं मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा है। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।