फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग में हत्या का मामला: 19 मिनट में हत्या कर मौके से भाग निकला था हत्यारा, सीसीटीवी से खुलासा

Thu, 18 May 2023 11:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतका की आखिरी कॉल सुबह 09.59 मिनट पर थी जिसमें लगभग छह मिनट तक बात हुई थी। कॉल डिसकनेक्ट होने का समय 10.05 मिनट था। इसके बाद उसकी किसी से बात नहीं हुई। यानी यह वह समय है जब तक वह जीवित थी।
विज्ञापन
प्रयागराज में दिनदहाड़े महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी बाग में इरम सिद्दीकी (32) की हत्या की वारदात महज 19 मिनट के भीतर अंजाम दी गई थी। इस अवधि में हत्यारा मौके से भाग भी निकला था। मृतका की कॉल डिटेल रिपोर्ट और कंपनी बाग के आसपास लगेे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से यह खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका की आखिरी कॉल सुबह 09.59 मिनट पर थी जिसमें लगभग छह मिनट तक बात हुई थी।

कॉल डिसकनेक्ट होने का समय 10.05 मिनट था। इसके बाद उसकी किसी से बात नहीं हुई। यानी यह वह समय है जब तक वह जीवित थी। इसके बाद झूंसी निवासी एक महिला व उसका बेटा 10.24 मिनट पर मजार की तरफ जाते हैं और कुछ ही देर बाद तेज कदमों से बाहर की ओर वापस लौटते फुटेज में दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही उनके साथ मुजावर मजार की ओर जाता है और फिर तीनों वापस चले आते हैं। फिर कुछ देर बाद ही झूंसी निवासी मुख्य मुजावर आता है और इसके बाद उसके सूचना देने पर पुलिस पहुंचती है। इस तरह सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल रिपोर्ट से यह साफ है कि हत्यारे ने महज 19 मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन

कंपनी बाग के कर्मचारियों-सुरक्षा गार्डों से पूछताछ

उधर पुलिस ने बुधवार को कंपनी बाग के कर्मचारियों व सुरक्षा गार्डों से एक-एक कर पूछताछ की। हालांकि वह भी कुछ बता नहीं पाए। उधर हिरासत में लिए गए मुजावर व एक अन्य से भी पूछताछ जारी रही।

तीन दिन बाद भी नहीं हुआ बयान

उधर इस मामले में इंस्पेक्टर की जांच के आदेश के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं शुरू हो की है। उनका बयान भी नहीं दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आने पर इंस्पेक्टर की जांच के आदेश देने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें