फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का अपहरण

Thu, 17 Dec 2020 01:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
kidnap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊआइमा के हरिसेनगंज की रहने वाली बीए की छात्रा का 14 दिसंबर को कॉलेज से लौटते हुए अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि वह विक्रम से लौट रही थी। तभी एक युवक बाइक से आया और उसे उठा ले गया। इस मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घर वालों ने छात्रा की एक सहेली पर शक जताया है। उनका कहना है कि एक युवक फोन पर छात्रा को कई महीनों से परेशान कर रहा था और उसे उठा ले जाने की धमकी दी थी। उस मामले में भी तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन


हरिसेनगंज की रहने वाली छात्रा डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। सोमवार को वह कॉलेज से टेंपो से वापस घर जा रही थी। रास्ते में टेंपो रोककर बाइक से उसका अपहरण कर लिया गया। जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने लगे। उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने छात्रा की ही एक सहेली पर आरोप लगाया है कि उसने छात्रा का मोबाइल नंबर किसी लड़के को दे दिया था।

इसके बाद से वह लड़का छात्रा को परेशान कर रहा था। अगस्त में उसने लड़के ने अपहरण की धमकी दी थी। इसके बाद घर वालों ने पुलिस में शिकायत की थी। हालांकि उस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। घर वालों ने उसी युवक पर शक जताते हुए सोमवार को तहरीर दी। अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। लड़की की खोजबीन में क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है।

रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है। अगवा छात्रा को बरामद करने के पूर प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

-अमिता सिंह, सीओ-सोरांव।  

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट और घर पर पथराव

वहीं दूसरी ओर बघेड़ा गांव के तीन दबंगों ने गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ छेड़खानी की। जब घर वालों ने विरोध किया तो रात में घर पर पथराव कर दिया। जब घर वाले बाहर निकले तो उनके साथ मारपीट की गई। सोमवार को इस मामले में तहरीर दी गई है। घर वालों का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें