फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के गायब होने में आठ साल बाद अपहरण का केस 

Fri, 23 Oct 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नलगंज थाना क्षेत्र से किशोरी के गायब होने के मामले में आठ साल बाद अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई थी। पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कैंट निवासी 11 वर्षीय किशोरी कचहरी के पास स्थित स्कूल में पढ़ती थी। पिता का आरेाप है कि 13 नवंबर 2012 को घर लौटते वक्त उसके किरायेदार रहे यशवंत यादव ने अपने पिता व एक अन्य संग मिलकर उसकी बेटी को अगवा कर लिया। उसी दिन कैंट थाने में सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

दो साल बाद अज्ञात नंबर से फोन कर बेटी ने बताया कि उसे अगवा करने के बाद यशवंत ने उसे फतेहपुर स्थित अपने घर पर बंधक बनाकर रखा है और उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहाहै। पिता का आरोप है कि वह लगातार कैंट थाने व पुलिस अफसरों से संपर्क करता रहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यशवंत उसके पिता ऊदल व  एक अन्य पर अपहरण का मामला दर्ज किया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें