फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी हत्याकांड : सत्यम की मां बोली...जेल से छूटे हत्यारोपी कह रहे केस वापस लो, वर्ना मार डालेंगे

Thu, 29 Aug 2024 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

28 अगस्त 2023 को एक छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने 10वीं के छात्र सत्यम की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दो दिन तक खूब बवाल मचा। तनाव के बीच पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल दो दिन की मशक्कत के बाद बवाल पर काबू पाया था।
विज्ञापन
सत्यम शर्मा के मां और भाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज लेड़ियारी। खीरी हत्याकांड के एक साल बाद भी मृतक सत्यम शर्मा (16) के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल सका है। पीड़ित मां का आरोप है कि जेल से छूटे हत्यारोपी मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी परिजनों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। इससे परिजन आहत हैं।

28 अगस्त 2023 को एक छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने 10वीं के छात्र सत्यम की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दो दिन तक खूब बवाल मचा। तनाव के बीच पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल दो दिन की मशक्कत के बाद बवाल पर काबू पाया था। सत्यम की मां श्यामा देवी के मुताबिक, प्रशासन ने उस वक्त 20 लाख रुपये, जमीन और असलहा के दो लाइसेंस देने का वादा किया था।

विज्ञापन


इसमें सिर्फ पांच लाख रुपये की ही मदद की गई है, बाकी प्रशासन भूल गया। जिलाधिकारी के लिखित आश्वासन मिलने के बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला। इसके उलट, बेटे के सभी हत्यारोपी जेल से छूट कर आजाद घूम रहे हैं। उन पर केस वापसी का लगातार दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसकी खीरी थानाध्यक्ष से लिखित शिकायत भी की है।

Trending Videos
विज्ञापन

हत्याकांड में तुर्कपुरवा का ग्राम प्रधान मोहम्मद युनुस, उसका बेटा और तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। पीड़ित छात्रा के मुताबिक, यह वारदात प्रधान के घर के सामने ही हुई थी। सत्यम ने छेड़खानी से टोका तो उसे लकड़ी के पटरे और सरिया से इतना पीटा कि वह खून से लथपथ हो गया। उसे बचाने के लिए वह ग्राम प्रधान के पांव पड़ गई, लेकिन उसने गाली देते हुए धकेल दिया था। इस प्रकरण में पुलिस कमिश्नर ने खीरी थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह और हल्का प्रभारी बप्पी सोनी को निलंबित भी किया था।

बहन बोली, इंसाफ मिलने पर भगवान को बांधूंगी राखी

चचेरी बहन ने भाई की मौत के बाद इस साल रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को भी राखी नहीं बांधी। उसका कहना है कि भाई को इंसाफ मिलने के बाद पहले भगवान को राखी बांधूंगी, फिर अपने भाइयों को। इतना कहते हुए उसके आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें