स्कूल से लौटते समय की गई थी छात्र की हत्या
इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही की बात सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त ने खीरी थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह व हल्का प्रभारी बप्पी सोनी को निलंबित कर दिया था। अफसरों का कहना है कि मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरेदत्तू गांव निवासी छात्र की सोमवार शाम चार बजे के करीब स्कूल से लौटते वक्त हत्या कर दी गई थी। पुलिस का दावा है कि छात्र को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक घंटे बाद शाम पांच बजे के करीब ग्रामीणों-परिजनों ने खीरी बाजार में जाम लगा दिया।