फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्नॉस्टिक में खेलगांव ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्नॉस्टिक में खेलगांव ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन

आदित्य, अभिज्ञान ने बिखेरी सुनहरी चमक
विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
प्रयागराज। सीबीएससी नेशनल जिम्नॉस्टिक प्रतियोगिता रविवार को खेलगांव पब्लिक स्कूल ने जीत ली। इस प्र्रतियोगिता में खेलगांव स्कूल के खिलाड़ियों को सर्वाधिक स्वर्ण पदक मिले। ओवर ऑल विजेता खेलगांव टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन केदिन अंडर-11 बालक और बालिकाओं की कई स्पर्धाएं हुईं। बालक वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज, पैरलल बॉर्स, पॉमेल हॉर्स, में खेल गांव केआदित्य यादव ने दो और अभिज्ञान सिंह ने एक स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा गौतमी विद्या क्षेत्र के एहसान एसमी रजत और अलमा मीटर डे बोर्डिंग के जश्न चोपड़ा को कांस्य पदक मिला। पामेल हॉर्ब्स में खेलगांव केरिगू श्रीवास्तव को रजत और आदित्य यादव को भी कांस्य पदक मिला। वाल्टिंग टेबल में खेलगांव के ओम सक्सेना को रजत, प्रीसीडियम स्कूल केअथर्व चौधरी को कांस्य, पामेल हार्स में एमएन सेंटर स्कूल के समरुधा को रजत और खेलगांव केरिगू श्रीवास्तव को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग के वाल्टिंग टेबल व अनइवेन बार में ओन इंग्लिश हाई स्कूल की वर्षा आनंद नायर, बैलेंसिंग बीम में डीपीएस की अवंतिका नेगी और फ्लोर एक्सरसाइज में आवर ओन इंग्लिश हाईस्कूल की वर्षा आनंद नायर ने स्वर्ण पदक जीते। इसकेअलावा वाल्टिंग टेबल में कॉर्नेस्ट वन स्कूल की डायना ग्रेस रजत और डीएवी पब्लिक स्कूल की लावनी अत्री को कांस्य पदक मिले। अनइवेन बार में विवेक हाईस्कूल की नाज कौर रजत, शिवनादर पब्लिक स्कूल की सुहानी चोपड़ा को कांस्य पदक मिला। बैलेंसिंग बीम आवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल शारजह की वर्षा आनंद नायर रजत और डीपीएस नार्थ कोलकाता की अरचिस्मिता को कांस्य पदक मिला। फ्लोर एक्सरसाइज में निर्मन हाईस्कूल की नंदनी भदानी को रजत और न्यू हॉरिजन गुरुकुल की शैवी पिनल कुमार दवे को कांस्य पदक मिला। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन यूके मिश्रा ने कहा कि जिम्नॉस्टिक ऐसा खेल विधा है, जिससे शरीर स्वस्थ्य होने केसाथ ही साथ ही बच्चों का मानसिक विकास होता है। समारोह में वाइस चेयरमैन विजया मिश्रा, निदेशक अनिल मिश्रा, डॉ आरसी श्रीवास्तव, लक्ष्मण पुरस्कार विजेता रोहित जायसवाल, देवेश कुमार, विवेक मिश्रा, आलोक रंजन, विभिन्न प्रदेशों से आए मैनेजर, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें