फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या, धड़ मिला, सिर गायब

विज्ञापन
औद्वोगिक क्षेत्र के मसिका गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे खेत में गला काटकर मारे गए युवक की फा? - फोटो : NAINI
विज्ञापन
ए साहेब! पहले हत्तियरवन के सिर काट के लियावा, तबय भइया के लहाश उठी
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए बिलख उठी मां और नानी
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की वजह से हुई अधिकारियों की किरकिरी
मातहतों की कार्यशैली की वजह से हुई फजीहत पर झल्ला उठे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनी। ऐ साहेब पहले हत्त्यिरवन के सिर काट के ले आवा, उकरे बाद हम अपने भइया के लहास लई जाए देब, ये करुण एवं आक्रोशित मांग थी मारे गए युवक राहुल बिंद की बिलखती मां और बूढ़ी नानी की। जो एसपी यमुनापार और एसपी क्राइम के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए बिलख रहीं थीं। अधिकारियों ने उन्हें आत्मीयता के साथ ढांढस बंधाते हुए 24 घंटे की मोहलत मांगी तब जाकर लोग माने। हालांकि इस बीच औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर अधिकारियों की खूब किरकिरी कराई। एक तरफ घरवालों और ग्रामीणों का आक्रोश तो दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी से लेकर चौकी इंचार्ज एवं सिपाहियों तक की लापरवाही देखकर अफसर झल्ला उठे।
राहुल की लाश मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में जमा हुए ग्रामीण पहले शांत थे। सीओ करछना सच्चिदानंद ने औद्योगिक क्षेत्र इंस्पेक्टर से लाश ले जाने वाली किट पूछा तो पता चला कि पुलिस उसे लाई ही नहीं है। नतीजा करीब 45 मिनट का समय किट लाने में लग गया। तब तक में वहां ग्रामीणों की भीड़ और गुस्सा दोनों बढ़ चुका था।मां-बाप और बूढ़ी नानी बिलख रहीं थीं। उन्हें ढांढस बंधाने वाले लगातार लाश न ले जाने देने का सुझाव दे रहे थे। किसी तरह से लाश को बैग में डाला गया तो नाराज घरवालों ने लाश उठाने से मना कर दिया। लाश ले जाने के लिए पुलिस ने जो मालवाहक अप्पे मंगाया, वह लाश लादने के बाद स्टार्ट ही नहीं हो रहा था। इस बीच मृत राहुल की महिला रिश्तेदारों व अन्य ग्रामीणें ने पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए जबरन लाश फिर से नीचे उतार लिया और कातिलों की गिरफ्तारी के बाद लाश ले जाने की जिद करने लगे। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ, एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा और सीओ सच्चिदानंद के साथ एसडीएम करछना आईएएस आंकाक्षा राना नाराज लोगों को मनाने में जुटे रहे। यह सब करने में 11.15 बज गए। जब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और हंगामा करने वालों को चेताया तब जाकर स्थिति संभली। उसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। यह देख अधिकारी खीझते हुए यहां तक कह गए कि पता नहीं कैसे-कैसे थानेदारों की पोस्टिंग हो गई है, जिन्हें मौके के हालात तक भांपना नहीं आता।
विज्ञापन

.....................................................................
इनसेट
बोंगी गांव के सरपताही में मिली बाइक में दिखे खून के धब्बे
नैनी। राहुल बिंद की घटनास्थल से गायब हीरोहोंडा सुपर स्प्लेंडर बाइक (यूपी 70ईएम 1550) तो रविवार देर शाम घूरपुर के बोंगी गांव के सामने सरपताही के बीच में खड़ी मिल गई। बाइक में खून के छीटे भी लगे मिले हैं। मौके पर पहुंचे सीओ करछना सच्चिदानंद बाइक को तो वहां से लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने भेज दिए लेकिन काफी अंधेरा होने की वजह से फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल नहीं हो पाई। सीओ का कहना है कि सोमवार को फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड बुलाकर मौके की पड़ताल कराई जाएगी।
............................................................................
इनसेट
सिर ढूंढने में दिन भर परेशान रही पुलिस, नहीं मिली सफलता
नैनी। मौके के हालात बता रहे थे कि कातिलों की संख्या कम से कम चार रही होगी। मौके पर लकड़ी के दो पटरे भी मिले हैं, जिनमें लोहे के कील लगी हुईं थीं। जहां उसका गला काटा गया, वहां छोटा सा गड्ढा था और उसमें खून भरा हुआ था। कातिल उसका गला और गुप्तांग काटकर कहा ले गए, इसको पुलिस वालों संग खोजी कुत्ता और गा्रमीणों दिन भर तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगल-बगल के गांवों के कुए, तालाब एवं नालों में खोजबीन कराई गई। पूछताछ की गई लेकिन देर शाम तक उसका सिर, गुप्तांग व मोबाइल का कुछ पता नहीं चला। सीओ ने बताया कि पहले उसे मपीटा गया है फिर किसी धारदार हथियार से बेरहमी से गला काटा गया है।
विज्ञापन

....................................................................................................
इनसेट
आखिर रोज शाम को किससे मिलने जाता था राहुल!
नैनी। राहुल बिंद के कातिलों के बारे में घरवालों को भले ही कुछ पता न हो लेकिन उसके गांव के लोगों को सारी कहानी पता है। ऐसा घटनास्थल पर आपस में कुछ लोग इस बात को लेकर कानाफूसी के दौरान पता चला। कुछ लोग यह कह रहे थे कि जहां घटना हुई है, उससे दो सौ मीटर दूर पर स्थित बाग के आस-पास राहुल प्रतिदिन शाम को किसी से मिलने जाता था। हो न हो हत्या के पीछे उसके जानने वाले लोग ही होंगे। उसमें कुछ लोग लड़की का भी जिक्र करते सुने गए। हालांकि पुलिस के सामने कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। इस बीच अन्य ग्रामीणों संग सपा नेता शिव यादव भी परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
..........................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें