उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। एमएनएनआईटी में वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। एमएनएनआईटी में वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है। सत्ता में आना तो बहुत दूर है। कहा कि वह 2047 तक सत्ता में वापसी करने वाले नहीं हैं। इसी बौखलाहट में वह अनर्गल बयानबाजी करके जनका का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के पास भाजपा सरकारों के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। कहा कि चोरी की जांच पुलिस कर रही है। एफआईआर हो चुकी है। छापेमारी और जांच चल रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राजनीति करने की जरूरत नहीं है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की 10 लाख करोड़ से अधिक खर्च करने के बाद भी मनरेगा से गांवों की दशा में सुधार नहीं हुआ है। वीबी रामजी के माध्यम से गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। तालाब भी बनेगा और पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी होगा। मनरेगा में 100 दिन रोजगार मिलता था लेकिन अब 125 दिन मिलेगा। 252 रुपया से बढ़ाकर 300 रुपया मजदूरी कर दी गई है।