करछना थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल देखने को लेकर बहनों से विवाद होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
करछना थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल देखने को लेकर बहनों से विवाद होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी श्याम बाबू निषाद की पुत्री चांदनी (15) कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह मोबाइल देखने को लेकर उसकी बहनों से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। यह देखकर मां ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर भुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि घटना के समय मृतका के पिता और भाई निजी कंपनी में काम के सिलसिले में बाहर थे। घर में मां और उसकी बहनें ही मौजूद थीं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।