ढोल नगाड़े के साथ केशव का हुआ स्वागत
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस मार्ग व सर्किट हाउस में स्वागत अभिनंदन किया। युवा मोर्चा ने सर्किट हाउस मार्ग पर आतिशबाजी कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े भी बजे।
वहीं सर्किट हाउस में मेयर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पूजा पाल, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, शिवम द्विवेदी, किरन जायसवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, विनय मिश्रा, राजेश केसरवानी, उमेश तिवारी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व पुलिस लाइंस हेलीपैड पर भी भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।