किस सीट से लड़ना है चुनाव, पार्टी हाईकमान तय करेगी
पूजा पाल ने 2027 का चुनाव किस सीट से लड़ेंगी इस सवाल को लेकर कहा है कि अभी तय नहीं किया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन वरिष्ठ लोग ही यह तय करेंगे कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है। चर्चा इस बात की जोरों पर है कि पूजा पाल अभी 2027 का चुनाव कहां से लड़ेंगी इसको लेकर भले ही पत्ते नहीं खोल रही हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अपनी पुरानी सीट शहर पश्चिमी से ही वह चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।
गौरतलब है कि पूजा पाल उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब 25 जनवरी 2005 को शादी के महज नौ दिन बाद उनके पति बसपा विधायक राजू पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उन्होने अतीक अहमद की राजनीतिक वर्चस्व को चुनौती दी। पहले अशरफ और फिर अतीक अहमद को विधानसभा चुनाव में पराजित कर उनकी राजनीति पर ग्रहण लगा दिया था।