फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambhi News: गंगा में नहाने गए सात बच्चे डूबे, तीन की मौत, चार को ग्रामीणों ने बचाया

Sun, 20 Sep 2020 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
विज्ञापन
बचाव कार्य के लिए मोटरबोट तैनात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तीन युवतियों समेत सात बच्चे गंगा नदी में डूब गए। इनमें से तीन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि चार को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट का है। पूरामुफ्ती के नूरपुर (मोहिउद्दीनपुर) गांव की आशा देवी (14) पुत्री देशराज कक्षा आठ की छात्रा थी। रविवार सुबह वह कक्षा पांच में पढ़ने वाली अपनी चचेरी बहन सीता (12) पुत्री मायाराम, कक्षा नौ में पढ़ने वाली ममेरी बहन मीनू(15)पुत्री मान सिंह के साथ स्नान करने कुरई गंगा घाट गई थी। 

साथ में चार अन्य बच्चे भी नहा रहे थे। नहाने के दौरान सभी सातों बच्चे अचानक गहरे पानी में समा गए। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर-शराबे पर जुटे ग्रमीणों ने नदी में कूदकर बाकी चार बच्चों को सकुशल निकाल लिया। 
विज्ञापन


जबकि आशा, सीता और मीनू की मौत हो गई, तकरीबन आधे घंटे बाद उनके शव निकले गए। हालांकि परिजन तीनों किशोरियों को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम चायल ज्योति मौर्य, सीओ चायल डॉ. केजी सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लिहाजा पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें