फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 Kaushambi News: पुरानी रंजिश में दोनों तरफ से जमकर फायरिंग, पूर्व प्रधान घायल

Sun, 08 Nov 2020 08:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी असलहों से फायरिंग हुई। घटना को लेकर गांव के लोग सकते में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना में जख्मी गांव के पूर्व प्रधान के भाई को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के उजीहनी खालसा गांव में  धनंजय और सनधारी के बीच एक मामले को लेकर पुरानी अदावत चल रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों में इससे पहले भी विवाद हो चुका है। शनिवार की शाम मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की एक महिला से गाली-गलौज को लेकर दोनों तरफ से असलहे निकल आए। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी।

इसी बीच उधर से गुजरे गांव के पूर्व प्रधान भइया लाल को अचानक गोली लग गई। इसकी वजह से गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन फ़ानन घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। उधर मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोगों को नामजद किया है। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था कायम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें